भारतीय डाक विभाग द्वारा दीनदयाल स्पर्श योजना का सेमिनार आयोजित किया गया

सेमिनार मैं स्कूली छात्र छात्राओं ने लिया भाग

झाबुआ-इंदौर फर्स्ट से रमेश कुमार सोलंकी

झकनवादा–भारतीय डाक विभाग अधीक्षक डाकघर रतलाम संभाग के राजेश कुमावत के मार्गदर्शन में एवं पीएम श्री बालक उच्चतर हायर सेकेंडरी स्कूल झकनावदा के प्राचार्य आर के चौरसिया की उपस्थिति में दीनदयाल स्पर्श योजना के प्रमोशन के लिए सेमिनार संपन्न हुआ। सेमिनार में बच्चो के लिए स्टांप डिजाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर संभागीय कार्यालय से के एल पड़ियार स्थानीय डाकघर से सुनील शिंदे, रविन्द्र सिंदरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ में विभाग की और से पड़ियार के द्वारा शिक्षकों को शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया एवं बच्चो को फिलेटली योजना के बारे में जानकारी देते हुए आगामी 29 सितंबर को होने वाली दीन दयाल स्पर्श योजना में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने हेतु बच्चों से अपील की गई।

jtvbharat
Author: jtvbharat