उत्कृष्ट विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न

पियूष कलोसिया
तराना :- शिक्षक दिवस के अवसर पर सीएम राइज विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह अतिथि सर्वश्री नाहरसिंह पवार भाजपा ज़िला महामंत्री, सौदानसिंह रामपुरा सांसद प्रतिनिधि, कप्तानसिंह पवार जनपद सभापति कृषि समिति, ज़िला पंचायत सदस्य ओमप्रकाश राजोरिया, भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष वासुदेव पांडे एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन बारोड के मुख्य आतिथ्य एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी टीएस राठौर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । आयोजन के प्रारंभ में अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया । स्वागत भाषण सीएम राइज के प्राचार्य दिग्विजय सिंह चौहान ने दिया । इस अवसर पर हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी की परीक्षा में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त कर्ता 71शिक्षकों का अभिनंदन किया गया एवम् उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए गए इनमें मुख्य रूप से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नांदेड के प्राचार्य श्रीधर करमरकर, कचनारिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य प्रेम नारायण कटारिया, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कनासिया से पवन कुमार देथलिया, राजेंद्र सिंह राठौड़, सीएम राइज तराना से श्रीमती संगीता यादव, श्रीमती सीमा सोलंकी, श्रीमती अंतिम बाला जैन, सुश्री सोनाली गोराना, रंजीता मालवीय, विकास राठौर, सीता कन्नौजै, पायल जायसवाल, प्रकाश सुथार, सोनू परमार, विक्रम परमार, नवाब हुसैन,सूरज अहिरवार, हेमलता पटेल, रश्मि यादव,हेमलता वैष्णव, किरण चौहान, विनी शुक्ला,सपना खैरवार, एनसीसी अधिकारी प्रदीप देवड़ा, उमेश राव, श्यामसुंदर व्यास जन शिक्षक विष्णु प्रसाद प्रजापति, विशाल कसौटी, जितेंद्र सिंह उपस्थित थे। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शित किया । कार्यक्रम का संचालन कवि सुनील गाइड ने किया एवम् आभार मिडल विंग के लीडर अभय नागर ने व्यक्त किया ।

jtvbharat
Author: jtvbharat