
अनिल सिंह खमोरा शाजपुर
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना द्वारा दिये गये निर्देश के परिपालन में परिवहन विभाग द्वारा सुनेरा, पनवाड़ी, अभयपुर क्षेत्र में स्कूली वाहन बस, मैजिक, ऑटो व अन्य वाहनों की सघन चेकिंग की कार्यवाही की गई।
जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि चेकिंग के दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा आदि अन्य दस्तावेज चेक किये गये और 3 वाहनों को जप्त किया जाकर पुलिस थाना की अभिरक्षा में रखा गया। 9 वाहनों से 25 हजार रूपये की शमन शुल्क राशि वसूल की गई। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि चेकिंग की कार्यवाही आगामी दिनों में निरंतर जारी रहेगी।