
प्रथम पूज्य होते हैं भगवान गणेश– टीआई कृष्णा ठाकुर..
संतोष शर्मा बैरसिया–शनिवार को गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर देश भर में हर्षोल्लास के साथ भगवान गणेश की झांकियां स्थापित की गई। इसी के तहत नजीराबाद क्षेत्र के ग्राम खाताखेड़ी में स्थित विनायक विद्या मंदिर स्कूल में भी भगवान गणेश की स्थापना की गई। इस दौरान सर्वप्रथम विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ के द्वारा पूरे ग्राम में भगवान गणेश को रथ पर विराजमान कर ढोल नगाड़ों के साथ यात्रा निकाली गई जो स्कूल प्रांगण में पहुंचकर संपन्न हुई।वहीं गणेश स्थापना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे थाना प्रभारी नजीराबाद कृष्णा ठाकुर ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना की साथ ही उपस्थित छात्र छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को गणेश उत्सव की बधाइयां देते हुए कहा कि शास्त्रों के अनुसार भगवान गणेश प्रथम पूज्य होते हैं किसी भी शुभ कार्य या पूजन अर्चन में सर्वप्रथम भगवान गणेश की पूजा की जाती है वहीं उन्होंने बच्चों को अपने जीवन में अच्छे कार्य एवं तन मन से पढ़ाई करके अपने विद्यालय माता-पिता एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने की बात कहते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। तत्पश्चात स्कूल के संचालक रिंकेश दुबे द्वारा थाना प्रभारी का तिलक लगाकर एवं पुष्पहार साफा से स्वागत किया। वही विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत एवं स्वागत नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस दौरान कार्यक्रम में पत्रकार संतोष शर्मा , एसआई किरार , आरक्षक देवेंद्र सिंह, आरक्षक मनोज धाकड़ सहित विद्यालय का स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।