
पिपलौदा में प्रदेश की सबसे बड़ी बैठे हुवे प्राचीन गणेश जी की मूर्ति
गौरव टांकवाल पिपलोदा – नगर में गणेश चतुर्थी पर्व हर्षोल्लाह से मनाया गया । नगर में जगह-जगह पंडालों में भगवान गणपति की अलग-अलग मुद्राओं में स्थापना हुई । सुबह से ही श्रद्धालु तैयारी में जुटे रहे। शनिवार को शुभ मुहूर्त में विभिन्न जगहों पर सजे पाडालों सहित घरों पर गणपति स्थापना की गई । पर्यावरण प्रेमी व जागरूक लोगों ने मिट्टी से बनी गणेश जी की प्रतिमाओं को विधि विधान से स्थापित कर भगवान गणेश को लड्डुओं का भोग लगाया। नगर में विभिन्न जगहों पर झाकियों में भगवान गणपति अलग-अलग मुद्राओं में विराजमान किए गए ।शनिवार से शुरू हुए गणेशोत्सव की धूम अनंत चतुर्दशी तक रहेगी । नगर में कोठी पैलेस स्थित गणेश मंदिर जहां प्रदेश की सबसे बड़ी 24 फीट की बेटी हुई गणेश जी की प्रतिमा है सुबह से लेकर देर शाम तक भगवान गणेश के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पंडालून में गणपति स्थापना के लिए धूमधाम से जुलूस निकालकर भजनों की धुन पर झूमते हुए पंडालों पर पहुंचे । नगर नई आबादी, चमन चौराहा , गड़ दरवाजा,झंडा चौक ,जाट मोहल्ला समेत विभिन्न जगहों पर श्रद्धालुओं के द्वारा गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक भजन कीर्तन होंगे । वही 10 दिनों तक गणेश उत्सव की धूम रहेगी। रोजाना विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा । रात में महा आरती एवं प्रसादी का वितरण होगा ।