
युथ प्रेस क्लब भानपुरा का विधीवत गठन किया गया। गठन प्रेस क्लब अध्यक्ष हरिकृष्ण मरमट कि सहमती से किया गया।प्रेस क्लब अध्यक्ष हरिकृष्ण मरमट ने युथ प्रेस क्लब के नव नियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की। घोषणा अनुसार अध्यक्ष सुनील माली, उपाध्यक्ष साहिल अगवान, सचिव सूर्यप्रकाश भट्ट, सहसचिव वीजेंद्र बना, कोषाध्यक्ष कमल राठौर मीडिया प्रभारी राजकुमार भट्ट, प्रवक्ता अपुर्व चोरडीया कार्यकारणी सदस्य राजेश राठौर, मोहित बागडिया, सलमान अंसारी, धीरज सिसोदिया, प्रतीक बापना, राकेश शालीमार, जमील पठान, कमलेश अहीर बनाए गये। नव नियुक्त अध्यक्ष सुनील माली ने कहा कि युथ प्रेस क्लब भानपुरा प्रेस क्लब के अधीनस्थ काम करेगा और नियमों का पालन करेगा।