नंदू भैया की तरह हर दुखी व्यक्ति की फरियाद सुनूंगा -सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल

जिला ब्यूरो सतीश वाघ

बुरहानपुर -ऐसी ही कोई निमाड़ की नैया नही कहलाता नंदू भैया ने निमाड़ में हमारे जैसे कई हजारो कार्यकर्ताओं को गड़ने का, खड़ा करने का काम किया है जिस परिस्थिति में नंदू भैया ने राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखा और कदम रखने के साथ-साथ कांग्रेस का अभेद किला था उस किले को हजारों कार्यकर्ताओं के बदौलत , कार्यकर्ताओं को आगे रखकर इस निमाड़ को भगवामय , भाजपामय में बनाने का काम किया उनके मार्गदर्शन में मैं आज राजनीति में यहां तक पहुंचा हूं आज हम उनकी जयंती मना रहे है

शाहपुर में जल्द सांसद सुविधा केंद्र खोला जाएगा जिस तरह नंदू भैया हर दुखी आत्मा की सुनवाई करते थे उसी तरह मैं भी करूंगा हर दुखी इंसान की फरियाद सुनी जाएगी अगर वह सही है तो उसकी पूरी मदद की जाएगी किसी की आंखों में आंसू नहीं आने दूंगा

यह बात खंडवा संसदीय सीट से सांसद ज्ञानेश्वर पार्टी ने शाहपुर में दिवंगत सांसद स्वर्गीय नंदकुमार सिंह चौहान नंदू भैया की प्रतिमा स्थल पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर, जन्म जयंती समारोह के दौरान कहीं सांसद ने कहा नंदू भैया ने शाहपुर से राजनीतिक शुरुआत की ओर दिल्ली तक सफर तय किया वह हर किसी की बस की बात नहीं है न जात देखी, ना पात ,ना पार्टी देखी, किसी को बर्बाद करने, मिटाने का काम अभी तक नहीं किया 40 साल तक राजनीति में सेवा की हम सब नंदू भैया के मार्ग पर चलेंगे आज हम उनकी जन्म जयंती मना रहे है इस दौरान सभी ने नंदू भैया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

jtvbharat
Author: jtvbharat