
राजेश लोधी (गोलू)/ जिला ब्यूरो चीफ
========================
अशोकनगर/ विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव ने अपने निज निवास ग्राम सुरेल में राधा कृष्ण के नवीन मंदिर के निर्माण के लिए पूजा अर्चना कर भूमि पूजन संपन्न किया। इस धार्मिक आयोजन में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
विधायक बृजेंद्र सिंह यादव ने इस अवसर पर कहा कि यह मंदिर ग्रामवासियों के लिए आस्था का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा और सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने सभी ग्रामवासियों को इस पुण्य कार्य में सहयोग करने की अपील की और मंदिर निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। आयोजन में क्षेत्र के प्रमुख लोग और भक्तजन भी शामिल हुए।