
भोपाल। वर्तमान मुख्य सचिव वीरा राणा पर इस महीने कार्यकाल भी समाप्त होने वाला है। बताया जा रहा है कि उन्हें राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाया जा सकता है। कार्यकाल नहीं बढ़ा तो उनका राज्य निर्वाचन आयुक्त बनना तय है। बता दे 30 जून को राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह का कार्यकाल समाप्त हो चुका है।
राज्य सरकार ने आयुक्त बसंत प्रताप सिंह का कार्यकाल बढ़ा दिया है नए आयुक्त की नियुक्ति होने के साथ आयुक्त बसंत प्रताप सिंह का कार्यकाल खत्म हो जाएगा।
30 सितंबर को रिटायर हो रही है वीरा राणा
वही 30 सितंबर को CS वीरा राणा रिटायर हो रही है। चर्चा क्यों नहीं एक्सटेंशन दिया जा सकता है। लेकिन एक्सटेंशन नहीं मिला तो वीरा राणा की ताजपोशी राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर होना तय माना जा रहा है।