परमहंस संत श्री राम बाबा ने बौरास नर्मदा तट पर ली जलसमाधि परंब्रह्म हुए लीन

पर्वत सिंह राजपूत

प्रसिद्ध सिद्ध संत श्री राम बाबा ने ऋषि पंचमी के दिन इस नश्वर देह को त्याग दिया

रायसेन/उदयपुरा/दिनांक09सितंबर 2024को दोपहर में श्री राम बाबा ने उदयपुरा के निकटवर्ती नर्मदा तट बौरास मेें पतित पावनी मां नर्मदा के पवित्र के जल में जल समाधि ली….श्री राम बाबाजी की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश सहित गुजरात, उत्तर प्रदेश,छत्तीसगढ़, राजस्थान, उडीसा, बिहार,,महाराष्ट्र सहित अनेक प्रांतों के उनके अनुयायियों ने हिस्सा लिया……महाराज श्री की अनंत यात्रा में अनेक वीआईपी सहित मध्यप्रदेश के लोकस्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने भी महाराज श्री भावांजलि समर्पित की……

jtvbharat
Author: jtvbharat