अखाड़ों के साथ निकली भगवान देवनारायण की झांकी

पहलवानों ने दिखाए करतब, मलखम्ब का हुआ प्रदर्शन

गौरव टांकवाल पिपलौदा । भगवान श्री देवनारायण के असवारी नीलाधर घोड़े के अवतरण दिवस भादवी छठ पर धनगर गायरी समाज द्वारा नगर में झांकी निकाली गई। प्रातः से मन्दिर पर पूजा अर्चना का दौर चलता रहा वही हवन पूर्णाहुति के पश्चयात महाआरती कर महाप्रसादी का वितरण किया गया। शाम को विशाल चल समारोह के साथ कमल पुष्प मेसे अवतरण हुए भगवान देवनारायण के दृश्य को दर्शाती झांकी निकाली गई जिसमे बजरंग व्यायाम शाला के पहलवानों द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाए वही मलखम्ब के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। चल समारोह का नगर में विभिन्न धार्मिक राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने जोरदार स्वागत किया। प्रमुख मार्गों से होते हुए चल समारोह रात्रि 12 बजे पुनः मन्दिर पहुचा। जहां आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर समाजजनों के साथ नगरवासी उपस्थित थे।

jtvbharat
Author: jtvbharat