“अ” से अक्षर आभियान के रथ अभियान पहुंचा ग्राम पंचायत अंजनी

दुलीचंद मार्को संवाददाता

मंडला – आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र विकास खंड मवई अंतर्गत ग्राम पंचायत अंजनी के शासकीय हाई स्कूल अंजनी में दिनांक 10 सितम्बर 2024 को जिला प्रशासन मंडला के आदेशानुसार “अ” से अक्षर आभियान के रथ विकासखण्ड ‌मवई से परसाटोला होते हुए शासकीय हाई स्कूल अंजनी के प्रांगण में आगमन हुआ ।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अंजनी के ग्रामवासी गढ़ उपस्थित हुए एवं ग्राम के मुकद्दम अमरलाल धुर्वे, प्राथमिक शाला अंजनी माल के अध्यापक प्रेम सिंह यादव, बापा वनवासी सेवा मंडल माध्यमिक शाला अंजनी के शिक्षिका श्रीमती रामेश्वरी बैरागी, माध्यमिक शाला परसाटोला के प्रधान अध्यापक प्रेम लाल यादव, माध्यमिक शाला चंदवारा रैयत श्रीमती शशिलता धुर्वे, शासकीय हाई स्कूल अंजनी के प्रभारी प्राचार्य श्री गिरजा शंकर सिंह बघेल, शासकीय हाई स्कूल अंजनी के समस्त अतिथि शिक्षक गड़, एवं ग्राम की मतदाता गढ़ एवं महिलाएं उपस्थित रहे।

“अ” से अक्षर अभियान रथ कार्यक्रम में शासकीय हाई स्कूल अंजनी के प्रभारी प्राचार्य गिरजा शंकर सिंह बघेल ने ज्ञान काका और विद्या काकी के बारे में ग्राम अंजनी के ग्रामवासियों को एवं समस्त छात्र छात्रा को समझाया गया।

jtvbharat
Author: jtvbharat