गुरुवार को विक्रमगढ़ में होगा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन

चल समारोह के रूप में पहुचेंगे लक्ष्मीनारायण मंदिर

आलोट- विक्रमगढ़ स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर पर सात दिवसीय भागवत कथा का महा आयोजन गुरुवार से हो रहा है इस कथा का वाचन पंडित अभिषेक व्यास के मुखारविंद से सात दिवसीय भागवत कथा का रसपान भक्तों को करवाया जाएगा गुरुवार को सुबह गोपाल मंदिर से भागवत पोथी यात्रा का भव्य चल समारोह निकाला जाएगा जो पूरे विक्रमगढ़ में भ्रमण करते हुए लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर पर पहुंचेगा जहा श्रीराम वाटिका में भागवत कथा का भव्य आयोजन होगा कथा का समय दोपहर 12:00 बजे से 4:00 बजे तक रहेगा स्मरण रहे की हर वर्ष यहां पर पंडित अभिषेक व्यास के द्वारा कथा का वाचन किया जाता है जिसमें नगर और क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और कथा का लाभ लेते हैं लक्ष्मी नारायण मंदिर के सामने स्थित श्री राम वाटिका का निर्माण समाजसेवी चांदमल लेखराज अगरबत्ती वाले के द्वारा करवाया गया है यहां पर निशुल्क रूप से भक्तों के ठहरने की व्यवस्था भी होती आ रही है विगत वर्ष ही इस राम वाटिका का भव्य शुभारंभ किया गया था और यहां पर पहली बार इस राम वाटिका में भागवत महापुराण की कथा का आयोजन गुरुवार से हो रहा है।
लक्ष्मी नारायण मंदिर भागवत कथा समिति द्वारा ज्यादा से ज्यादा संख्या में भक्तों को इस कथा का लाभ लेने की अपील की गई है

jtvbharat
Author: jtvbharat