दानदाताओं का होगा सम्मान आदिवासी गरीब महिलाओं को दिया जाएगा परशिक्षण । राणापुर

राणापुर योगेश चौहान ।

झाबुआ जिले के राणापुर तहसील में जोबट रोड पर , विजय समाज सेवा संंस्था इंदौर को आधुनिक सिलाई मशीन भेंट करने पर संस्था द्वारा दानदाताओं का आभार प्रकट किया जाएगा । इस हेतु १6 सितम्बर दोपहर 12 बजे आयोजन रखा गया हैं। हमें बताते हुए बड़ा ही हर्ष हो रहा है कि श्रीमती शांति बालेश्वर द्वारा स्थापित विजय श्री समाज सेवा संंस्था इंदौर लगातार समाजसेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहा हैं। संस्था द्वारा लगातार गरीब, वंचित एवं बेरोजगारों के लिए प्रशिक्षण, कोचिंग, सिलाई, कढ़ाई जैसे आयोजन किए जा रहे हैं। जिसमें प्रमुख रूप से सिलाई, कढ़ाई बांस के आयटम जैसे टोकरे, गुडिय़ा, अनाज मटके का सटीक प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि आदिवासी बहुल्य क्षेत्र में गरीब महिलाओं को रोजगार मुहैया करवाया जा सके। इसी के साथ विजय श्री समाज सेवा संंस्था ने कोरोना काल में अनाज व दवाई वितरण किया। इसी कड़ी में संस्था द्वारा समय-समय पर नि:शुल्क चिकित्सा कैम्प लगाए जाते हैं। संस्था अध्यक्षा शांति बालेश्वर ने बताया कि संस्था को 50 आधुनिक सिलाई मशीन बालाजी बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई हैं। इसलिए 16 सितम्बर 2024 सोमवार को दोपहर 12 बजे जोबट रोड रानापुर (जिला झाबुआ) में दानदाताओं का सम्मान संस्था के सदस्यों द्वारा किया जाएगा। अत: आप कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं। आइए हम सब मिलकर दानदाताओं का सम्मान करें ताकि वे इसी प्रकार श्रीमती शांति बालेश्वर जैसे समाजसेवियों का हौसला बढ़ाते रहें।

निवेदिका
(श्रीमती शांति बालेश्वर)
अध्यक्षा/संस्थापक विजय श्री समाज सेवा संंस्था इंदौर आयोजन स्थल- जोबट रोड, राणापुर
समय- दोपहर 12बजे(16सितम्बर 2024)

jtvbharat
Author: jtvbharat