
खरगोन आकाश गुप्ता
भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व के अंतर्गत सदस्यता अभियान पूरे भारतवर्ष में चला रही है। जिसके अंतर्गत भाजपा खरगोन नगर मंडल अपनी सक्रियता दिखाते हुए, भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने वाले सदस्यों को मदद के लिए आए दिन सदस्यता अभियान के स्टॉल खरगोन शहर में लगा रहा है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यों को किसी प्रकार की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने में कोई दिक्कत ना आए, इस हेतु निरंतर नगर अध्यक्ष श्री रणजीत सिंह रघुवंशी और उनकी टीम भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय श्री राजेंद्र सिंह राठौर जी के मार्गदर्शन में अपनी भूमिका निभा रही है। सदस्यता अभियान के इस महापर्व को लेकर गुरुवार शाम को शहर के सिद्धिविनायक गणेश मंदिर के पास सदस्यता अभियान को लेकर स्टॉल लगाया गया जिसमें नगर पदाधिकारी में नगर कार्यालय मंत्री पिंटू गुप्ता नगर मंत्री अंकित कर्मा नगर महामंत्री राजदीप भालसे जी राजू चौहान जी नगर मंत्री गोकुल वर्मा जी अंकित जायसवाल जी एवं जिला कार्यालय मंत्री मोहन जी राठौड़ उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे।