जिला स्तरीय निवेश प्रोत्साहन केन्द्र से निवेशकों को मिलेगी आवश्यक सलाह एवं सुविधायें

जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे

बुरहानपुर- जिले में निवेशकों की हर राह हुई आसान, क्योंकि शासन एवं जिला स्तर पर निवेशकों के लिए हर प्रकार की सुविधायें जुटाई जा रही है। जिला प्रशासन की पहल पर कलेक्टर कार्यालय स्थित प्रथम तल पर कक्ष-62 ए में जिला स्तरीय निवेश प्रोत्साहन केन्द्र संचालित किया जा रहा है। इस केन्द्र के माध्यम से निवेशकों को उचित मार्गदर्शन, प्रोत्साहित करने के साथ-साथ निवेश परियोजना को क्रियान्वित करने हेतु आवश्यक परामर्श प्रदाय किया जाता है। जिसके माध्यम से ईच्छुक निवेशक बेहतर रूप से कार्य करके अधिक मुनाफा कमा सकते है। जिला स्तरीय निवेश प्रोत्साहन केन्द्र में अनुमतियों से लेकर सम्मतियो व अनुज्ञप्तियों को निर्धारित समयावधि में प्रदान करने की संपूर्ण प्रक्रिया भी बतलायी जाती है। केन्द्र में आने वाले आगंतुकों को उद्योग विभाग द्वारा संचालित शासकीय रोजगारमूलक योजनाओं से भी रू-ब-रू करवाया जाता है। कक्ष में निवेशकों के लिए बैठक व्यवस्था, संचार व्यवस्था एवं संवाद के समस्त नवीन संसाधन उपलब्ध हैं। संपूर्ण व्यवस्था की मॉनीटरिंग एवं क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर निवेश संवर्धन एवं समन्वय समिति का गठन भी किया गया है।

jtvbharat
Author: jtvbharat