ढोल ग्यारस के उपलक्ष में डोले गांव में निकाले गए

बद्री अवस्थी
बलवाड़ा:- बद्री अवस्थी
ढोल ग्यारस के उपलक्ष में श्री कृष्ण श्री राम श्री सत्यनारायण मंदिर के डोले गांव में निकाले गए डोलो के आगे डीजे की धुन पर व ढोल ताशों की थाप पर युवा थिरक कर रहे थे। महिलाओं द्वारा श्री कृष्ण का जलवा पूजन पर हर घरपर पूजा की तथा डोलो के नीचे से निकल कर आशीर्वाद ग्रहण कर रहे थे। इस दौरान बलवाड़ा व्यापारी संघ द्वारा बंद रखकर डोलो का स्वागत किया बजार चौक मे श्रीराम मंदिर पर पंडित कपिल जोशी द्वारा तिनो ड़ोलो की महाआरति की गई ।महाआरती करते समय गुलाब के फुलो से बारिश कि गई । इसके पश्चात श्री सत्यनारायण मंदिर पर पंडित ओमप्रकाश शर्मा द्वारा एवं श्री राजेंद्र भार्गव द्वारा श्री कृष्ण मंदिर पर महाआरती की गई निस्तारी तालाब पर शीतला माता के सामने महा आरतीकी गई । बगोद फाटे पर भी हनुमान मंदिर से जुना बलवाड़ा हनुमान मंदिर तक ड़ोला निकाला गया ।

jtvbharat
Author: jtvbharat