
बदनावर मोहित राठौड़
। विधायक भंवरसिंह शेखावत ने विधानसभा क्षेत्र एवं प्रदेश में बढ़ रहे अवैध नशा व्यवसाय को प्रतिबंधित करने हेतु प्रदेश के गृहमंत्री एव पुलिस महानिदेश भोपाल को पत्र भेज कर नशा व्यवसाय को प्रतिबंधित करने की मांग की गई है।
विधायक मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार ने बताया कि बदनावर विधानसभा क्षेत्र एवं प्रदेश में अवैध रूप से नशे का कारोबार करने से कई परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच गए हैं ।साथ ही कई युवाओं ने असामयिक दम तोड़ दिया है । नशा व्यवसाय प्रतिबंधित करने हेतु बदनावर विधायक भंवरसिंह शेखावत द्वारा मध्य प्रदेश सरकार में गृहमंत्री एवं पुलिस महानिदेशक भोपाल को पत्र जारी किया गया है । जिसमें उल्लेख किया गया है कि युवा पीढ़ी के भविष्य को दृष्टिगत एवं नशे के कारण बर्बाद हो रहे युवा एवं परिवार के संबंध में स्वयं के द्वारा विधानसभा कसत्र जुलाई 2024 में प्रश्न के माध्यम से शासन को अवगत कराया गया था। ज्ञात हो कि नशा एक ऐसी बुराई है जो संपूर्ण परिवार को नष्ट कर देता है नशे का आदि व्यक्ति परिवार के साथ समाज पर बोझ बन रहा है। नशे के कारण युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। इंसान का अनमोल जीवन समय से पहले कल का पब्लिक हो रहा है जो की एक गंभीर चिंता का विषय है इस समस्या को दृष्टिगत रखते हुए बदनावर के साथ ही प्रदेश स्तर पर गांजा, भांग, चरस, ईस्मेक, कोकीन ,ब्राउन शुगर जैसे घातक मादक पदार्थों के अवैध व्यवसाय को तत्काल प्रतिबंधित करने हेतु कठोर कार्यवाही किए जाने का अनुरोध किया गया है । नशा व्यवसाय को प्रतिबंधित कर बर्बाद हो रही युवा पीढ़ी एवं परिवार को बचाया जा सके। उक्त जानकारी विधायक निज सहायक आरपी सिंह ने दी।