
रमेश राठौर जोगमाया
जिला पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला नीमच अंकित जायसवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक मनोज सिंह जादौन के नेतृत्व में दिनांक 15.09.24 को थाना जीरन पुलिस द्वारा धार्मिक त्यौहार के शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए महु नीमच रोड हर्कियाखाल पुलिस सहायता केन्द्र के सामने आम रोड पर नाकाबंदी वाहन चेकिंग करते लोडिंग टेम्पो छोटा हाथी एमपी 44 एल.ए 0487 से आरोपी राहुल पिता भेरूलाल अहीरवार उम्र 25 साल निवासी जीरन को गिरफ्तार किया गया व उसका साथी गोविन्द पिता शांतीलाल पाटीदार निवासी जीरन को मौके से अधेरे का फायदा उठाकर खेतो मे खडी फसल मे भाग गया आरोपी राहलु के कब्जे से 04 सफेद प्लास्टिक के कट्टो में भरा 72 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त किया गया है। घटना के संबंध में एनडीपीएस एक्ट के आज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए थाना जीरन पर आरोपी राहुल पिता भेरूलाल अहीरवार उम्र 25 साल निवासी जीरन व गोविन्द पिता शांतीलाल पाटीदार निवासी जीरन के विरूध्द अपराध कमांक 260/24 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का
पंजीबद्ध कर अनुसधान मे लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी :-
राहुल पिता भेरूलाल अहीरवार उम्र 25 साल निवासी जीरन
फरार आरोपी :-
1- गोविन्द पिता शांतीलाल पाटीदार निवासी जीरन
जप्ती :-
04 प्लास्टिक के कट्टो में 72 किलोग्राम डोडाचुरा
लोडिंग टेम्पो छोटा हाथी नम्बर एमपी 44 एल.ए 0487
(कुल किमती 9,00,000/- रूपये)
उक्त सराहनीय कार्य मे निरीक्षक मनोज सिंह जादौन थाना प्रभारी जीरन एवं थाना जीरन पुलिस टीम का सराहनीय व उल्लेखनिय योगदान रहा है ।