बच्चों के मनोरंजन के लिए बागेड़ी डेम पर विकसित हो रहा पार्क,

29 लाख की लागत से बने पॉर्क में कई आकर्षक झूले व ओपन जिम की सुविधा,
राजेश चौहान
बदनावर:- बच्चों के मनोरंजन व शहरवासियों के सुकून के लिए यहां जेल रोड पर स्थित बागेड़ी डेम के पास नगर परिषद द्वारा अमृत 2.0 ग्रीन स्पेस पार्क तैयार किया जा रहा है। जिसका कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को इस पार्क का समारोहपूर्वक लोकार्पण किया जाएगा। जिसकी तैयारी चल रही है ।

यहां बागेड़ी डेम के पास पड़ी बंजर भूमि पर 29 लाख की लॉगत से यह पार्क विकसित किया गया है। जिसमे बच्चों के मनोरंजन के लिए फिसल पट्टी, चकरी, झूला सहित कई अन्य किस्मों के भी झूले लग रहे हैं। यह झूले रंग-बिरंगे होने से बच्चों की खास पसंद बने हुए हैं।

बच्चों के साथ ही बड़ो के लिए ओपन जिम के उपकरण तथा बुजुर्ग के लिए बेंचे आदि लगाई गई है। इसके अलावा पेवर्स लगाकर पुटपाथ तैयार किया गया है। वही परिसर में खुशबूदार फूल, पौधे लगाए जा रहे है। जिस स्थान पर यह पार्क तैयार हो रहा उसके आसपास हरियाली छाई हुई है। ऐसे में मनमोहक नजारा दिखाई देता है।

नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव ने बताया कि पार्क के विस्तार का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को दोपहर 3 बजे केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव, भाजपा के पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री व इंदौर नगर निगम के पूर्व महापौर कृष्ण मुरारी मोघे, नगर भाजपा अध्यक्ष प्रीतेशसिंह पंवार आदि नेताओ के आतिथ्य में इसका लोकार्पण कर शहरवासियों को सौगात देंगे।

jtvbharat
Author: jtvbharat