
बदनावर । राजेश चौहान
शनिवार को तिलगारा में डोल ग्यारस जलझूलनी एकादशी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया गांव में राम मंदिर, कृष्ण मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर नयापूरा, सत्यनारायण मंदिर एवं मालवीय समाज राम मंदिर से आकर्षक डोल (झूले निकाले गए जो राम मंदिर से नगर के पुलिया चौराहा, पिपली चौक, बस स्टैंड, सदर बाजार आदि प्रमुख मार्गों से होते हुए स्थानीय नदी पर पहुंचे जहाँ पर भगवान को झूला झुलाकर नहलाया गया जिसके बाद सभी झूले (डोल) अपने अपने मंदिर पहुंचे जहाँ आरती कर प्रसादी वितरित की गई डोल के नगर भ्रमण के दौरान गांव में कई जगहों पर भगवान की पूजा अर्चना कर गेंहू एवं फलों से गोद भराई की गई डोल के साथ ग्रामीणजन भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे