एसडीएम और एसडीओपी ने कुक्षी समाज प्रमुख एवं गणेश जी पंडाल प्रमुखों की बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश

सभी झांकियां, गणेश जी , मिर्ची मंडी में एकत्रित होकर क्रमबद्ध रूप से निकलेंगे

झांकी मार्ग पर 25 से अधिक सीसीटीवी कैमरे एवं ड्रोन सर्चिंग के माध्यम से रहेगी हर चीज पर नजर

नशा कर चल समारोह में शामिल होने वाले लोगों पर भी रहेगी पुलिस की विशेष नजर
चप्पा चप्पा पर रहेगी पुलिस तैनात

आगामी अनंत चतुर्दशी को देखते हुए एसडीएम कुक्षी प्रमोद सिंह गुर्जर, सुनील गुप्ता, टी आई राजेश यादव, तहसीलदार सहदेव मोरे की उपस्थिति में गणेश पंडाल प्रमुखों , समाज प्रमुखो की बैठक ली गई जिसमें सभी को बताया गया कि सभी झांकियां मिर्ची मंडी पर एकत्रित होगी एवं मिर्ची मंडी के नरीमन पॉइंट तरफ वाले गेट से झांकियां एंट्री होकर अगले गेट से बाहर आएंगि,मिर्ची मंडी पर तैनात समिति के द्वारा झांकियां के आने के क्रम के अनुसार उन्हें नंबर का टोकन दिया जाएगा उसी क्रम में झांकी, गणेश जी प्रतिमाएं चलेगी , एसडीओपी सुनील गुप्ता, टी आई राजेश यादव ने बताया कि असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए अलग से टीम तैयार की गई है जो चप्पे चप्पे पर नज़र रखेगी, 4 से 5 मोटरसाइकिल पार्टियां लगातार शहर की सकरी गलियों में भ्रमण करेगी, कुक्षी शहर में प्रवेश के सभी रास्तो पर पुलिस तैनात रहेगी, ड्रोन कैमरे के माध्यम से झांकी रूट में आने वाले सभी भवनों की सघन चेकिंग की जाएगी, सोशल मीडिया पर पुलिस विशेष रूप से नजर रखे हुए हैं, लगभग 200 का फोर्स तैनात किया जाएगा, मीटिंग में समाज के प्रमुख नागरिकों के अलावा पंडाल समिति के सदस्य अध्यक्ष मौजूद रहे

jtvbharat
Author: jtvbharat