जश्ने ईद मिलादुन्नबी : गौतमपुरा में मुस्लिम समाज ने हर्षोल्लास के साथ निकाला ईद मिलादुन्नबी पर्व पर जुलूस

(जावेद खान)
गौतमपुरा।
नगर में सोमवार को मुस्लिम समाज ने पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिन के मौके पर ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला।
जुलूस में बैंड बाजे,घोड़ी, ऊंट,ढोल-धमाके, के साथ बड़ी संख्या में समाज जन मौजूद रहे।
जुलूस बाग मोहल्ला से शुरू होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए फिर बाग मोहल्ला पर संपन्न हुआ !
12 रबी-उल-अव्वल वह महत्वपूर्ण तारीख है, जिसमें सरकारे मदीना रसूले खुदा की पैदाइश हुई, हुजूर की पैदाइश के इसी दिन को आशिकाने रसूल ईदो की ईद, ईद मिलादुन्नबी के रूप में हर साल पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ बनाते हैं।
जुलूस में समाजजन नात शरीफ पढ़ते चल रहे थे,
जुलूस में अनेक मार्गो पर मिठाइयां वितरित की गई।
नगर में जुलूस का अनेक स्थानों पर पुष्प उड़ा कर स्वागत किया गया!
उल्लेखनीय है कि इस्लामी कैलेंडर के तहत रबी-उल- अव्वल की शुरुआत होते ही मुस्लिम समाज के लोग 12 रबी-उल-अव्वल पर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश के जश्न को लेकर पूरी अकीदत के साथ तैयारियों में जुट जाते हैं।मुस्लिम इलाकों को सजाने का दौर भी शुरू हो जाता है। इस दौरान गलियों और घरों पर हरे झंडे लगाने के साथ ही चमक,लाइट, झालर, के साथ आकर्षक सजावट भी की जाती हैं। साथ ही
नो कोठरी चौराहे पर ब्लॉक कांग्रेस व नगर कांग्रेस गौतमपुरा ने जुलूस में मौजूद सभी मुस्लिम समाज का पुष्प उड़ा कर व मस्जिद के सभी इमामो का फूल माला पहनाकर स्वागत किया व ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी।
गौतमपुरा थाना प्रभारी अरुण कुमार सोलंकी के नेतृत्व में सुरक्षा के इंतजाम किए गए।

jtvbharat
Author: jtvbharat