आज मनाया जा रहा है ईद मिलाद – उन- नबी का पाक त्योहार – बुरहानपुर

जिला ब्यूरो सतीश वाघ

बुरहानपुर – पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के अवसर पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार मुस्लिम समाज द्वारा सोमवार को मनाया जा रहा है इस अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी सुबह 8:00 से 12:00 तक जुलूस का आयोजन किया जाएगा ईद मिलाद- उन – नबी आज है इस्लाम धर्म में ईद मिलाद – उन – नबी का पर्व का खास महत्व है इस पर्वों को लेकर इस्लाम धर्म के लोग पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन के रूप में मनाते हैं इस पर्व को ईद मिलाद के रूप में भी जाना जाता है इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक यह पर्व हर साल रबी- उल -अव्वल के 12 दिन मनाया जाता है इस साल ईद मिलाद का त्योहार 16 सितंबर 2024 आज मनाया जा रहा है मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर लोग उन्हें याद करते हैं जुलूस निकालते हैं इसके अलावा इस दिन जगह-जगह बड़े-बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं

ऐसे मनाते हैं ईद मिलाद -उन- नबी

इस दिन मनाने वाले लोग नए कपड़े पहनकर, नमाज अदा करके और दोस्तों परिवार से मिलकर इसे मानते हैं लोग नमाज अदा करने के लिए सुबह-सुबह मस्जिदों या दरगाह में इकट्ठा होते हैं लोग इस दिन मोहम्मद पैगंबर की कहानीया सुनाते हैं लोग इस शुभ दिन पर प्यार और दया फैलाने के तरीके के रूप में गरीबों को उपहार भी देते हैं

jtvbharat
Author: jtvbharat