ईद मिलादुन्नबी पर अमन चैन की मांगी दुआ, अस्पताल में किया फल फ्रूट और बेबी किट वितरण

बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के साथ नगर के जनप्रतिनिधि, हुए शामिल।

मुंदी शाहरुख मंसुरी

मुंदी नगर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व सोमवार को शांति पूर्वक ढंग से मनाया गया। सुबह 11 बजे नगर के मुस्लिम समाज के साथ नगर परिषद के पुर्व अध्यक्ष लक्ष्मण पटेल सांसद प्रतिनिधि चंद्रमोहन राठौर पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संतोष राठौर लक्ष्मी चंद गुर्जर आदि मूंदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे, जहा भर्ती मरीजों को फल फ्रूट बिस्किट और नवजात बच्चों की किट वितरित, की साथ ही उनके हालचाल जाने । नगर में कई वर्षो से हिंदू मुस्लिम भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की परंपरा चलती, आ रही है। यह देश और नगर के लिए एक बहुत बड़ा उदाहरण हैं। आगे भी ऐसे ही भाईचारा, बरकरार रहे इसके लिए दुआ की गई। साथ ही देश में शांति, और एकता बनी रहे सब एक दूसरे के साथ मिलकर के जिंदगी बिताए इसके लिए भी दुआ की गई। वही समाज के नए सदर बनने पर डॉक्टर वाहिद कुरैशी को सभी ने बधाई और मुबारक बाद दी। आपको बता दे कि। इस्लाम धर्म में ईद मिलाद-उन-नबी का त्योहार पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुस्लिम समुदाय में विशेष नमाज व गरीबो की मदद करते हैं। इस मौके पर पूर्व नगर परिषद, अध्यक्ष ने कहा कि नगर में सब मिलकर त्योहार मानते हैं हिंदू भाइयों का त्यौहार आता है, तो मुसलमान सहयोग करता है और मुसलमान का त्यौहार आता है तो हिंदू भाई सहयोग करता है इसी तरह यह, त्यौहार बनते आ रहे हैं। पिछड़ा मोर्चा प्रदेश महामंत्री संतोष राठौर ने सभी को इस पर्व की शुभकामनाएं दी और नगर की एकता को मजबूत परंपरा बताते हुए कहा कि विगत सेकड़ो वर्षों से हिन्दू और मुस्लिम समाज जिस प्रेम और भाईचारे के साथ मे निवास करता है। इस नगर में, वह अपने आप मे देश के लिए एक बहुत बड़ा उदाहरण है। मुंदी का यह भाईचारा सबके लिए अनुकरणीय है। सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि नगर की परंपरा अनुरूप बड़ा अच्छा कार्यक्रम रहा है। अच्छा लगता है। जब मिलकर किसी कार्यक्रम को समाज मनाती है तो एक अच्छा संदेश जाता हैं। सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी चंद गुर्जर ने कहा कि आप सब नगर को पूर्व की तरह एकता मानते आए है। और हम भी जब तक जीएंगे एकता को बरकरार रखेंगे अस्पताल में पहुँचे सभी का शुक्रिया अदा मुस्लिम समाज के नवनिर्वाचित सदर डॉ वाहिद कुरैशी ने किया। इस मौके पर यूनुस बेग ईशाक गौरी, डॉ रिजवान, राजू कानूगो बशीर खत्री उपाध्यक्ष राजनारायण मंडलोई अय्यूब मंसुरी, गब्बर खत्री, इरफान बैग शेख कय्यूम मुन्ना मेकेनिक सोनू खान, सलमान मंसुरी रब्बानी खत्री सादिक खत्री आदि व अस्पताल की नर्स सहित स्टाप मौजूद रहा।

jtvbharat
Author: jtvbharat