
संवाददाता- वैभव जाधव
आम्बुआ-पैगम्बर मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम की यौम-ए-पैदाइश सोमवार के दिन ईद मिलाद-उन-नबी के रूप में जिलेभर में उमंग के साथ मनाई गई। ज्ञात हो कि इस्लामी कैलेंडर का तीसरा महीना रबीउल अव्वल की बारह तारीख को मोहम्मद साहब की जयंती ईद मीलाद-उन-नबी के रूप में मनाई जाती है।
सोमवार को मोहम्मद पैगंबर का जन्मदिन मनाया गया। जिसमे ईद-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर एक जुलूस निकाला गया। यह जुलूस सुबह नो बजे से शुरू हुआ जिसमे बच्चे,बुजुर्ग व जवान सभी जोश मे दिखे जुलूस ग्राम आम्बुआ के विभिन्न मार्गों से होता हुआ कुम्हार मोहल्ला स्थित मस्जिद पहुँचा।
इस मौके पर आम्बुआ पुलिस स्टाफ व थाना प्रभारी सव्यम् उपस्थित रहे।