
जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे
बुरहानपुर, ज़िले में लॉ एंड ऑर्डर स्थापित करने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार पाटीदार के नेतृत्व में गली मोहल्लों में फ्लैग मार्च निकाल कर जनता में सुरक्षा का संदेश देने के साथ, विभिन्न थाना में शांति समिति की बैठक बुलाई जाकर आगामी त्यौहारों को शांति और सद्भावना से मनाने के लिए पुलिस विभाग अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वहीं पुलिस जनता की जान माल की हिफाजत करने का स्पष्ट संदेश दे रही है। रतलाम की घटना के बाद जिले में शांति स्थापना हेतु पुलिस कप्तान अपनी पैनी निगाह बने हुए हैं। एसपी बुरहानपुर श्री देवेंद्र कुमार पाटीदार के निर्देश पर यातायात विभाग के सूबेदार नागेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में यातायात विभाग का मैदानी अमला बिगड़े यातायात के पेशे नज़र आगामी त्यौहारों पर सुचारु यातायात व्यवस्था देने के लिए प्रतिबद्ध है और उसने इसी के पेशे नज़र त्यौहारों का रूट प्लान भी तैयार कर सार्वजनिक कर दिया है ताकि जनता को आवागमन में सुविधा हो और पुलिस प्रशासन को भी ला एंड ऑर्डर मेंटेन करने में आसानी हो। यातायात विभाग के सुबेदार ने आम जनता से रूट प्लान अनुसार यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में सहयोग करने की अपील की है। जनता को सुविधाएं देने के लिए पुलिस और यातायात विभाग का मैदानी अमला चप्पे चप्पे पर तैनात होकर जनता की सेवा कर रहा है। राजेश गढ़वाल साहब प्रधान आरक्षक सोहन आरक्षक इस्तखार और अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे