
आलोट,
देवताओं ने हम ब्राह्मणों को आशीर्वाद दिया है उसी के फलस्वरूप हम वसुदेव कुटुंबकम ,सर्वे भवन्तु सुखिन के साथ सबके मंगल की कामना के भाव को लेकर काम करते हैं।
सारे समाज सशक्त होंगे तो राष्ट्र मजबूत होगा
इसी राष्ट्र की कल्पना को लेकर चाणक्य से लेकर परशुराम से लेकर वेदव्यास तक की नीति देखी जाए तो तब से लेकर अब तक ब्राह्मण ही उन नीतियों का निर्धारण कर रहा है जो भारत को सशक्त राष्ट्र बनाता है।
समानता के साथ योग्यता को आधार बनाकर आर्थिक आधार पर आरक्षण होना चाहिए ऐसी मांग एक स्वर के साथ अगर उठाती है तो यह बात निश्चित रूप से नीति निर्धारकों के द्वारा मानी जाएगी ।
सनातन धर्म की रक्षा के लिए उच्च आदर्श स्थापित करने के लिए हमे संगठित होने की आवश्यकता ह।
यह बात सर्व ब्राह्मण समाज आलोट द्वारा स्थानीय अंबेडकर भवन पर आयोजित प्रतिभा एवम वरिष्ठजन सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि जावरा विधायक राजेंद्र पांडे ने बड़ी संख्या में उपस्थित विप्र बंधुओ के बीच कही।
नगर में धर्मशाला निर्माण के लिए विधायक पांडे ने 1लाख ग्यारह हजार की राशि की घोषणा की ।
मंच पर भगत सिंह कालेज जावरा की जन भागीदारी समिती के अध्यक्ष प्रमोद रावल, संत श्री बाल कृष्ण जी महाराज,पूर्व सीएमओ अशोक शर्मा,नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा,ताल मंडी के पूर्व अध्यक्ष रमेश पाठक एवम सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष दिनेश त्रिवेदी अतिथि के रूप में मौजूद थे।
इस दौरान अतिथियों ने बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण समाज की प्रतिभावों वरिष्ठजनों एवम नव चयनित युवाओं का सम्मान किया ।
समाज की और से सचिव राजेंद्र जोशी ने सभी मंशा सीन अतिथियों को शाल ओढ़ाकर सम्मान किया ।
कार्यक्रम संयोजक
मोहक मेहता ने समाज द्वारा की जा रही गतिविधियों प्रकाश डाला।
अतिथि परिचय कैलाश शर्मा
स्वागत भाषण राजेश जोशी अग्निहोत्री ने दिया।
कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र शर्मा ने किया
आभार कोषाध्यक्ष नितिन ठक्कर ने माना।