
नीमच । पुर्व नगरपालिका अध्यक्ष व अन्नपूर्णा सेवा न्यास समिति के संयोजक सरल सहज सौम्य व्यक्तित्व के धनी राकेश (पप्पू) जैन ने केसरिया हिंदू वाहिनी के नव नियुक्त पदाधिकारी प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर जायसवार, जिला अध्यक्ष मोहन यादव, जिला संगठन मंत्री जय शंकर (मोंटू) यादव, मिडिया प्रभारी गिरधारी यादव, जिला सचिव दिलीप लालवानी, जिला महामंत्री दुर्गा शंकर दंशाणा (पार्षद वार्ड नं 8) को अन्नपूर्णा सेवा न्यास समिति कार्यालय पर सनातन धर्म का प्रतीक केसरिया दुपट्टा व पुष्प माला पहनाकर मिठाई खिला सम्मानित किया गया !
इस अवसर पर अन्नपूर्णा सेवा न्यास समिति के संयोजक पुर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश (पप्पू) जैन, अभिषेक कोठरी,सुनील नलवाया, संतोष अशर्मा, एडवोकेट नरेन्द्र झाला, दिनेश शर्मा एवं अन्नपूर्णा सेवा न्यास समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।