
नीमच । वाल्मीकि समाज के अंतिम छोर के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक,राजनीति, हिस्सेदारी के आरक्षण के लाभ से वंचित समाज अपने अधिकारों के संघर्ष के लिए वंचित शोषित समाज का अधिकार के सम्मेलन लखनऊ के आहडोटेरियम अटल बिहारी वाजपेई साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में उपस्थित होकर वंचित समाज की वंचित जातियौं वाल्मीकि, हेला,धानुका,डोम, लालवेगी,हलालखोर,रावत,भुईया,हरि,बांसफोर,मुसहर, बरकरार के विभिन्न संगठनों,एंजियो,ट्रेड यूनियन, धार्मिक व सामाजिक संगठनों ने सामाजिक गतिविधियों और अपनी बेहतरी के लिए रणनीति बनाई जिसमें राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा संबंध भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष रोहित नरवले नीमच ने भी वंचित शोषित समाज के अधिकारों की रक्षा और हो रहे शोषण व आरक्षण एवं शिक्षा को लेकर चर्चा कर आयोजन में उपस्थित उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक से समाज हित में वार्तालाप कर गुलदस्ता भेंट किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, असाम राज्य सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष बैजनाथ बसफोर , संत श्री नवलगिरी महामंडलेश्वर वृंदावन , राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश पिंपरे, कार्यवाहक अध्यक्ष चंदन वाल्मीकि, युपी सफाई कर्मचारी अयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र वाल्मीकि, युवा विंग राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु भारती, युपी शासन एमएलसी पवन सिंह चौहान,मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष पवन नरवाले, प्रधानमंत्री राज्य सलाहकार समिति युपी शासन के रविशंकर हवेलकर, मुख्य वक्ता ओपी शुक्ला, राष्ट्रीय स्वयं संध प्रांत प्रचारक राजकिशोर जी, मधु वाल्मीकि, राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा संबंध भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष रोहित नरवाले, अमित नरवाले, आदि उपस्थित रहे।