दानदाताओं का हुआ सम्मान आदिवासी महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर शिलाई मसीन भेट कर किया सम्मान

राणापुर योगेश चौहान ।

झाबुआ जिले के राणापुर तहसील में जोबट रोड पर , विजय श्री समाज सेवा संंस्था इंदौर को आधुनिक सिलाई मशीन भेंट करने पर संस्था द्वारा दानदाताओं का सम्मान किया गया । श्रीमती शांति बालेश्वर अध्यक्ष विजय श्री समाज सेवा संंस्था इंदौर ने कहा कि हम लगातार गरीब, वंचित एवं बेरोजगारों के लिए प्रशिक्षण, कोचिंग, सिलाई, कढ़ाई जैसे आयोजन के माध्यम से आदिवासी महिलाओं को मजबूत करने का कार्य कर रहे।
संस्था अध्यक्षा शांति बालेश्वर ने बताया कि संस्था को 50 आधुनिक सिलाई मशीन बालाजी बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई हैं। वरिष्ठ समाजसेवी भंवरलाल मारोठिया ने कहा कि हम हर संभव मदद करेंगे संस्था की ताकि आदिवासी क्षेत्र की महिलाएं मजबूत हो सके।
कंपनी से ब्रांच मैनेजर जलज अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि आपको हम भविष्य में भी सहयोग करते रहेंगे।
संस्था उपाध्यक्ष आशा मचार ने कहा कि शांति बालेश्वर दीदी के साथ मिलकर हम घर घर को आत्मनिर्भर बना देंगे।
बालाजी बिल्ड वेल प्राइवेट लिमिटेड के ब्रांच मैनेजर जलज अग्रवाल, अनिल सिंह ब्रांच मैनेजर, आदित्य दुबे एरिया सेल्स मैनेजर, कृष्णा चंदेर
गागोदिया, मार्केट एग्जेक्युटिव, निशांत पुरोहित मार्केटिंग एग्जेक्युटिव, बालाजी एक्शन टेसा प्राइवेट लिमिटेड इंदौर
भंवरलाल मारोठिया, गायत्री पंवार, सतेंद्र मिश्रा आदि मौजूद थे।
कार्यक्रम के अंत में आभार श्रीमती आशा भूरसिंह मचार ने माना।
आयोजन

निवेदिका
श्रीमती शांति बालेश्वर,
अध्यक्षा/संस्थापक विजय श्री समाज सेवा संंस्था इंदौर ,

jtvbharat
Author: jtvbharat