इंदौर में ढाबे के पास चाकू मारकर हत्या:लोगों ने पकड़कर लसूडिया पुलिस को सौंपा

इंदौर के लसूडिया में गुरुवार शाम एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। लोगो ने मौके पर ही आरोपी को दबोच लिया। उसे पुलिस के सुपुर्द किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना एबी रोड पर ढाबे के यहां की है। मृतक का नाम राज उर्फ राजू नाम सामने आया है। वहीं हत्या करने वाला आरोपी राजकुमार है। बताया जाता है कि आपसी विवाद में राजकुमार ने राज को चाकू मार दिया। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यहां लोगो ने तुरंत राजकुमार को पकड़ा ओर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

jtvbharat
Author: jtvbharat