बुरहानपुर टेलेंट हंट द्वारा आयोजित गुजरात की मशहूर गरबा आर्टिस्ट हस्ती की 5 दिवसीय गरबा वर्कशॉप, सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष ने अच्छा गरबा खेलने वालों को उपहार भेंट कर प्रोत्साहित किया।

एजाज खान बुरहानपुर

बुरहानपुर। शहर के डांस कोरियोग्राफर योगेश महाजन द्वारा लोगों को गरबे के नए टिप्स और स्टेप सिखाने के उद्देश्य से गुजरात की मशहूर गरबा आर्टिस्ट हस्ती लखानी को बुरहानपुर आमंत्रित किया गया, ताकि वह शहर के गरबा प्रेमियों को गरबे के नए टिप्स और स्टेप सीखा सकें। गरबा सीखने को लेकर आयोजक योगेश महाजन ने बाकायदा 5 दिवसीय गरबा वर्कशॉप बुरहानपुर के सेवा सदन लॉ कॉलेज में रखी है। यहां पांच दिवस हस्ती लखानी द्वारा लोगों को गुजरात पैटर्न पर गरबा सिखाया जाएंगा। इस अवसर पर सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं समाज सेवी उमेश जंगाले के मुख्य आतिथ्य एवं समाज सेवी हेमंत राठौर के विशेष आतिथ्य में गरबे का शुभारंभ मां नवदुर्गा के तेल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना से किया गया। बुरहानपुर टेलेंट हंट के अध्यक्ष योगेश महाजन ने बताया कि बुरहानपुर वासियों को गरबे में कुछ नया सिखाने के उद्देश्य से उनके द्वारा गुजरात की मशहूर गरबा आर्टिस्ट हस्ती लखानी को बुरहानपुर बुलाया गया। इस अवसर पर सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं समाजसेवी उमेश जंगाले द्वारा अच्छा गरबा खेलने वाले लोगों को उपहार भेंट कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले ने बताया कि शहर वासियों के लिए खुशी की बात है कि बुरहानपुर में नवरात्रि पर्व पर ऐसे आयोजन हो रहे हैं, जिससे लोग अपनी संस्कृति से जुड़े रहेंगे। वही गुजरात की गरबा आर्टिस्ट हस्ती लखानी ने बताया कि उनके द्वारा कलाकारों को गुजरात के पैटर्न पर गरबा सिखाया जाएगा।

jtvbharat
Author: jtvbharat