
तराना नगर में लगातार चोरों का आतंक जारी है कल रात्रि तराना नगर में नगर के मुख्य बस स्टैंड पर स्थित एटीएम को चोर तोड़ कर अपने साथ ले गए इस घटना से तराना नगर की पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं
इससे पहले भी नगर में कृष्ण कुंज कॉलोनी बजरंग कॉलोनी और तोबरी खेड़ा रोड स्थित ढाबे पर भी लगातार चोरी हुई लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लगा
इसके साथ ही कल रात तराना बस स्टैंड पर अमित शर्मा की दुकान पर से भी होटल का सामान चोरी हुआ
नगर के मुख्य बाजार से एटीएम गायब होना यह एक चौंकाने वाला मामला है