
भारत सरकार द्वारा संचालित 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2024 तक स्वच्छता सेवा अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 26 सितंबर 2024 को निकाय मनासा की स्वछता टीम द्वारा रामनाथ मारू सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में स्वच्छता ही संवाद कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित किया इस उपलक्ष में वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद प्रतिनिधि श्री दिनेश राठौर ने भी विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। उन्होने कहा घर से निकलने वाले चार प्रकार के कचरे के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए जागरूक किया और गिला,सूखा कचरा अलग-अलग क्यों डाला जाता है, उसे कचरे का क्या किया जाता है उसका महत्व बताया, एवं कचरे को मिक्स करके कचरा गाड़ी में डाला जाता है तो उसके हानिकारक दुष्प्रभाव की जानकारी भी दी गई साथी सिंगल युज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन प्रतिबंध के संबंध में भी जानकारी दी और कपड़े और कागज से बनी थैली का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया अथवा आसपास अस्वच्छता होने वाली बीमारियों के बारे में भी अवगत करायाI निकाय की स्वछता टीम और सहयोगी एनजीओ टीम ने विद्यार्थियों को व आसपास स्वच्छता बनाए रखें,खुले में कचरा ना डालें,कचरा वाहन में ही कचरा डालें और गिला सूखा कचरा अलग-अलग रखें, अपने घर पर दो डस्टबिन का प्रयोग करे, औरों की भी स्वच्छता की प्रति जागरूक करें, इस हेतु विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इस स्वच्छता कार्यक्रम के अवसर पर राजेंद्र पुरोहित, सहयोगी टीम के कमलेश कारपेंटर, नगर परिषद के स्वच्छता शाखा के सतीश भेरवा सहित स्कूल स्टॉफ उपस्थित थे।