Tital- भगवती कान्वेंट हा.से. स्कूल के छात्रो का नेशनल मे शानदार प्रदर्शन।

भगवती कान्वेंट हा.से. स्कूल के छात्रों का नेशनल चॉकबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन रहा, प्रतियोगिता में भगवती कॉन्वेंट हातोद से छात्र आर्यन पंवार , पियूष छाडिया , रुशिल वर्मा व प्रिंस छाडिया का चयन नागौर ( राजस्थान) मे दिनांक 21 से 25 सितम्बर को आयोजित 15वी नेशनल चाॅकबाल प्रतियोगिता मे हुआ। वही भगवती कान्वेंट हा.से. स्कूल के छात्र आर्यन पंवार (कक्षा 11वी) ने 15वी नेशनल चाॅकबाल प्रतियोगिता मे मध्य प्रदेश टीम के कप्तान के रूप मे प्रतिनिधित्व करते हुए बहुत शानदार प्रदर्शन किया व हातोद को गौरान्वित किया।
इस प्रतियोगिता मे विद्यालय के ही स्पोर्ट्स टीचर विकास केशवाल मध्य प्रदेश टीम के कोच के रूप मे नियुक्त हुए। इस पर विद्यालय मैनेजमेंट और विद्यालय प्रिंसिपल श्रीमती मनीषा होलकर व समस्त स्कूल स्टाफ ने छात्रों की इस उपलब्धि पर बधाई व शुभकामनाये दी।

jtvbharat
Author: jtvbharat