
—– पूज्य अर्चिता श्री जी
झारड़ा | प. पू. अर्चिता श्री जी मा.सा. एवं प. पू. आनंदिता श्री जी मा.सा की पावन निश्रा में झारड़ा नगर मे गौतम लब्धि कलश यात्रा निकाली जा रही है | जिसमें नवम दिवस का लाभ का लाभ शांतिलाल शेखर कुमार राकेश कुमार डागा परिवार द्वारा लिया गया |आराधना भवन से लाभार्थी परिवार द्वारा सकल संघ के साथ मस्तक पर गौतम लब्धि कलश ग्रहण कर अपने निवास की ओर बेंड बाजे के साथ नृत्य करते हुए प्रस्थान किया गया | निवास स्थान पर पहुंचने के बाद गुरुदेव द्वारा श्री संघ को सिद्ध मंत्र श्रवण कराए गए | लाभार्थी परिवार द्वारा गुरु पूजन किया गया एवं सकल संघ के साधर्मिक वात्सल्य का आयोजन रखा गया गया रखा गया जानकारी शेखर डांगा राकेश डांगा द्वारा दी गई |