दिव्यांगजनों हेतु कृत्रिम उपकरण एवं सहायक उपकरण के लिए परीक्षण एवं चिन्हांकन शिविरों का आयोजन

विवेक मालवीय जिला ब्यूरो चीफ राजगढ़ -:कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (भारत सरकार का उपक्रम) एलिम्को सहायक उत्पादन केंद्र उज्जैन के सहयोग से जिले की जनपद पंचायत राजगढ़ में 03 अक्टूबर 2024, जनपद पंचायत ब्यावरा में 04 अक्टूबर, जनपद पंचायत नरसिंहगढ़ में 05 अक्टूबर, जनपद पंचायत खिलचीपुर में 07 अक्टूबर, जनपद पंचायत जीरापुर में 08 अक्टूबर एवं जनपद पंचायत सारंगपुर में 09 अक्टूबर को दिव्यांगजनों हेतु कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरणों के लिए परीक्षण एवं चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दिव्यांगजनों को पात्रतानुसार परीक्षण कर उपकरणों के लिए चयन किया जाएगा।

jtvbharat
Author: jtvbharat