
संवाददाता = धर्मेश सोनी
पेटलावद
सेवा भारती झाबुआ द्वारा संचालित बड़ा घोसलिया मेघनगर मे अभाव ग्रस्त बालक छात्रावास एवम प्रस्तावित 111 संख्या की देसी गायों की गौशाला में श्री अजमेर सिंह जी भंवर ने अपनी धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती उर्मिला भंवर की स्मृति में मंगल निधि के द्वारा सहयोग के रूप में 11000/- राशि का विनम्रतापूर्वक भेंट किए।
सेवा भारती का प्रकल्प जनजातीय सशक्तिकरण केंद्र बड़ा घोसलियां गांव में स्थित है अभावग्रस्त बालक जो की झाबुआ आलीराजपुर, धार और रतलाम के अति दुर्गम क्षेत्रो से यहां पढ़ाई करने हेतु, छात्रावास निवास करते है।यही 50 देसी गायों की एक गौशाला है। जिसके माध्यम से जहर मुक्त जैविक कृषि एवम महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के लिए कई कार्य किए जाते है। इस अवसर पर सेवा भारती के श्री आकाश चौहान हरिओम पाटीदार (अध्यक्ष झाबुआ सेवा भारती समिती ), राजेश सिरवी , रितेश नीमजा आदि उपस्थित थे।उक्त जानकारी सेवा भारती के जिला सचिव जीतेन्द्र राठौड़ व सेवाभारती सोशल मीडिया प्रमुख श्री वत्सल आचार्य ने दी।