तराना पुलिस द्वारा एटीएम मशीन मे चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

थाना तराना पर दिनांक 27.09.24 को फरियादी श्याम सिंह पिता स्व मंगलसिहं बैस जाति ठाकुर उम्र 45 साल निवासी 87 विनोद मील की चाल आगर रोड थाना देवासगेट उज्जैन ने रिपोर्ट किया कि एटीएम मशीन का मोनीटर कोई अज्ञात बदमाश अंदर घुसकर चुराकर ले गया है तथा पडोसी दुकानदार अमित शर्मा पिता दिलीप शर्मा का दुकान का सामान गैस भट्टी आदि कोई अज्ञात बदमाश चुराकर ले गया है रिपोर्ट पर से अप क्रं 451/2024 धारा- 305(ए),331(4) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारीयों के अवगत कराया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला उज्जैन श्री प्रदीप शर्मा के निर्देशन में एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) जिला उज्जैन सुश्री पल्लवी शुक्ला तथा श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग तराना जिला उज्जैन श्री भविष्य भास्कर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना तराना द्वारा अज्ञात आरोपीयों की पतारसी हेतु टीम गठित की गई । गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के लगे हुए सी.सी.टी.व्ही फुटेज चैक किये जो फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति के संबंध में जानकारी मिली । दिनांक 27.09.24 को मुखबिर सूचना पर रवाना होकर बस स्टेंड पहुचे जहा । मुखबीर द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार व सीसीटीव्ही कैमरे की फुटेज अनुसार संदिग्ध व्यक्ति का हुलिया का व्यक्ति बस स्टेंड पर घुम रहा है । बस स्टेंड पर संदिग्ध व्यक्ति की तलाश करते संदिग्ध व्यक्ति से उसका नाम पता पुछा जिसने अपना नाम ओम गेहलोत हलवाई पिता सिद्वनाथ गेहलोत जाति प्रजापति उम्र 45 साल निवासी खेडी मोहल्ला तराना का बताया । आरोपी को दिनांक 28.09.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर चोरी गए माल के संबंध में पुछताछ की गई जिसकी निशादेही से चोरी गया माल ATM मशीन का मानिटर व अन्य माल बरामद किया गया तथा आरोपी को माननीय न्यायालय तराना पेश किया गया जहाँ से आरोपी को न्यायालय आदेश से जेल दाखिल किया गया ।
इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरि. प्रहलाद सिंह दलोदिया, सउनि मनोहर पटेल, सउनि रमेश सेन, प्रआर. 446 महेन्द्र सिंह, आर 1125 प्रकाश मेहता, आर 570 दीपक अफिनिया, आर 1821 आनंद का सराहनीय योगदान रहा ।

jtvbharat
Author: jtvbharat