कलेक्ट्रेट में हुई समय सीमा की बैठक – बुरहानपुर

जिला ब्यूरो सतीश वाघ

बुरहानपुर – सोमवार सुबह 11:00 बजे से बुरहानपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख ने समय सीमा की बैठक ली इस बैठक में जिले के सभी विभागों के अफसर मौजूद रहे इस दौरान जिला पंचायत सीईओ ने विभागवार प्रत्येक काम की समीक्षा कर अफसरो को निर्देश दिए की सीएम हेल्पलाइन का परफॉर्मेंस में सुधारे

हर सप्ताह कलेक्टर कार्यालय में समय सीमा की बैठक आयोजित की जाती है इस दौरान विभागों के कामों की समीक्षा की जाती है जिला पंचायत सीईओ हर विभाग के सीएम हेल्पलाइन की शिकायत को सुनकर उसका तत्काल निराकरण समय सीमा में करने को कहा

बैठक में एडीएम वीर सिंह चौहान , संयुक्त कलेक्टर अशोक कुमार जाधव, बुरहानपुर एसडीएम पल्लवी पुराणिक, डिप्टी कलेक्टर राजेश पाटीदार, तहसीलदार सहित अन्य विभागों के अफसर मौजूद थे इसके अलावा अन्य विभागों के पेंडिंग मामले, राजस्व प्रकरण का भी निराकरण करने को कहा गया स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास के कामों की समीक्षा की गई

jtvbharat
Author: jtvbharat