
महू : विप्र नारी सेवा शक्ति संस्था द्वारा महू कैंटोनमेंट हॉस्पिटल में स्वास्थ्य शिविर में पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक जी का स्वागत किया गया और वहाँ आए सभी डॉक्टर एवं नर्स का स्वल्पाहार एवं चाय बिस्किट पानी विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था,महू द्वारा सेवा दी गई है।
जिला उपाध्यक्ष श्रीमती कल्पना शर्मा महू तहसील अध्यक्ष प्रतिभा जोशी एवं मीनी जोशी, नीता जोशी, अखिलेश शर्मा, शोभा व्यास, स्वाति शर्मा ,उमा आचार्य ,सोनू शर्मा उपस्थित रहे संस्था के अध्यक्ष प्रतिभा जोशी ने बताया कि मानव सेवा ही माधव सेवा है और हमारी संस्था इसी तर्ज पर कार्य करती है शिविर में आए हुए लोगों की मदद करना ही हमारा उद्देश्य है !