एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के वार्डन और स्कूल प्राचार्य के खिलाफ छात्रों ने खोला मोर्चा… 4 KM चलकर कलेक्टर से कहा खाना मांगने पर मिलती है,धमकी !

आशीष वाणी
अलीराजपुर :- अलीराजपुर जिले में अधिकारियो की लापरवाही के चलते व्यवस्थाएं चरमरा रही है। कही भ्रष्टाचार का बोलबाला तो कही शोषण की बाते आ रही सामने ।
गुरुवार को जोबट स्तिथ एकलव्य विद्यालय का प्राचार्य रिश्वत लेते लोकायुक्त के हाथो गिरफ्तार हुआ तो उसके पहले कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी के द्वारा सहायता समूहों से रिश्वत की मांग का मामला आया था सामने उसके बाद खेल सामग्री में भ्रष्टाचार का मुद्दा गरमाया हुआ है तो कही आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त को लेकर समाचार पत्र और सोसल मीडिया में सुर्खियां है कुल मिलाकर जिले में अधिकारियो का और कर्मचारियों की कार्य प्रणाली को लेकर अलीराजपुर जिला प्रदेश में चर्चित है ।
शुक्रवार को जिले के उमराली एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्रों ने प्राचार्य और वार्डन की प्रताड़ना से तंग आकर कलेक्टर से मिलने के लिए पैदल सड़कों पर निकल पड़े लगभग 4 किलोमीटर 40 से अधिक छात्र पैदल चलने के बाद जब सूचना जिले के कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर और SDM तपीस पांडे को लगी तो वहां बीच रास्ते में ही पहले विद्यार्थियों से मिलने पहुंचे ।

आपको बता दे की – कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर ने एकलव्य आवासीय विद्यालय उमराली के सभी बच्चों की समस्या को सुना और आश्वासन दिया है, एकलव्य आवासीय विद्यालय उमराली के छात्र पिछले लगभग 3 माह से प्राचार्य और वार्डन की भाषाशेली और प्रताड़ना से परेशान थे प्राचार्य और वार्डन बच्चो को खाना अच्छा नही दे रहे थे, एक जैसा ही खाना रोजाना दिया जा रहा था, खाने में मिर्ची तेल नमक की कमी होती थी और रोटियां भी कच्ची दी जा रही थी, जब बच्चे खाना अच्छा नही मिलने की बात वार्डन और प्राचार्य से करते है तो उन्हे धमकी मिलती है, छात्रों ने यह तक आरोप लगाया की गलती पर सर धड़ से अलग करने की धमकी भी दे चुके है वार्डन छात्रों को…
बीच सड़क पर ज्ञापन दिया
छात्रों ने हाथ से लिखा हुआ ज्ञापन भी बीच सड़क पर ही कलेक्टर को सोपा, कलेक्टर ने एक कागज का टुकड़ा फाड़ कर एक छात्र को दिया और कहा मेरा मोबाइल नंबर लिखो कुछ भी समस्या हो मुझे कभी भी फोन कर देना।

jtvbharat
Author: jtvbharat