
ईश्वर राठौड़ की रिर्पोट
शाखा डाकघर बावड़ी/ बरवेट सब ऑफिस पेटलावद के अंतर्गत ब्रांच पोस्ट मास्टर राजेंद्र सिंह चौहान एवम वीरेंद्र परमार द्वारा श्री राकेश कुमार जी का ₹100000 का बीमा किया गया था ग्रामीण डाक जीवन बीमा के अंतर्गत जो कि कुछ ही समय चलने के पश्चात राकेश जी कि अचानक मृत्यु हो जाने के कारण उनका क्लेम प्रोसेस में था और जिसे आज दिनांक 03/10/2024 आदरणीय रतलाम संभाग अधीक्षक श्री राजेश जी कुमावत सहायक अधीक्षक रतलाम श्री प्रेमराज जी मीणा एवं श्री मोहम्मद अंसार एसडीआईपी पेटलावद की उपस्थिति में बीमा धारक को 104800 का क्लेम चेक दिया गया इस बीमा क्लेम को प्राप्ति पर राकेश जी की धर्म पत्नी सीमा जी द्वारा डाक विभाग और ब्रांच पोस्टमास्टर बावड़ी ब्रांच पोस्ट मास्टर बरबेट वीरेंद्र जी परमार ब्रांच पोस्टमास्टर अनंतखेड़ी दिलीप जी चौहान जी
सभी को धन्यवाद दिया गया और साथ ही उन्होंने भारत सरकार की योजना का लाभ और भी लोगों तक पहुंचाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया इस अवसर पर ब्रांच पोस्टमास्टर बावड़ी राजेंद्र सिंह चौहान द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। और प्रण लिया भारतीय डाक की इस अमूल्य योजना का लाभ और भी लोगो तक पहुंचाया जाएगा।