
बदनावर। राजेश चौहान ।व
धार में जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास मण्डल कि बैठक शुक्रवार को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की उपस्थिति में संपन्न हुई। जिसमे बदनावर नगर परिषद की और से नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव ने कलेक्टर प्रियंक मिश्रा से मुलाकात की तथा मांग पत्र सौंपा।
जिसमें बताया गया की वार्ड क्रमांक 15 में गंदी बस्ती क्षेत्र के अंतर्गत काफी मात्रा में दूषित पानी एकत्रित हो रहा है। पानी की निकासी नही होने से रहवासियों को परेशान होना पड़ रहा है। इसके लिए आरसीसी नाला निर्माण की आवश्यकता है। जिसकी स्वीकृति प्रदान की जाए। वहीं वार्ड क्रमांक 7 में स्थित निचला अड्डा से मुख्य मार्ग तक बड़े आरसीसी नाला निर्माण आवश्यक है। इसके अभाव में सड़कों पर पानी बहता है।
वहीं वार्ड 15 के कालाभाटा में बने प्राथमिक विद्यालय परिसर में बाउंड्रीवाल के अभाव में रात में असामाजिकतत्वों का डेरा जमा रहता है। स्कूल की सुरक्षा के लिए बालबाउंड्री निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की जाए। नगर परिषद ने कलेक्टर को बड़ी चौपाटी से बड़नगर रोड पर पोल्ट्री फार्म तक बनी सड़क एवं पिटगारा से नागेश्वर तक बनी सड़क में हो रहे बड़े-बड़े गढ्ढो एवं सड़क सुधारने की मांग को लेकर भी पत्र दिया गया।
जिसने बताया गया की बारिश के कारण इस सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। वहीं सड़क पर गट्टिया निकलने व धूल उड़ने से रहवासियों के अलावा वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। खराब सड़क से हादसे भी बढ़ रहे है। इसके लिए संबंधित विभाग को पेंचवर्क शुरू करने के लिए निर्देश दिए जाए। इस पर कलेक्टर ने भी तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश जारी किए है।