
क्षत्रिय महासभा की बैठक संपन्न
तराना। जो सबकी रक्षा करें और राष्ट्र के हित में कार्य करें वही क्षत्रिय होता हैं। हम एक महान परंपरा के संवाहक हैं। हमारे पूर्वजो ने सदैव अन्याय के विरुद्ध लड़ना तथा गरीबों एवं शरणागत की रक्षा का कर्तव्य निभाने के लिए बलिदान किया हैं। हमे अपने कुल की मर्यादा को बनाए रखना हैं तथा समाज मे व्याप्त कुरीतियों का भी मुखरता से विरोध करना होगा। उक्त विचार तराना मे हुई अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की जिला स्तरीय बैठक मे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंगद सिंह भदोरिया ने व्यक्त किये। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए तथा समाज एवं देश के हित में कार्य करने का आह्वान किया गया। बैठक मे समाज जनों को युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह परिहार, महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह पँवार, प्रदेश संगठन मंत्री विजय सिंह भदोरीया, प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह सिकरवार, महासभा के कृष्णपाल सिंह झाला, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह तोमर तथा मांगु सिंह सीसोदिया ने भी संबोधित किया।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन मे महासभा के जिला अध्यक्ष शेरसिंह जादौन ने सर्व समाज को साथ लेकर राष्ट्र के हित मे कार्य करने का आह्वान किया तथा आगामी 12 अक्टूबर को दशहरा के अवसर पर उज्जैन मे होने वाले शस्त्र पूजन कार्यक्रम मे सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। अतिथियों का स्वागत तराना इकाई के अध्यक्ष शेर सिंह राठौड़ एवं घटिया तहसील अध्यक्ष संग्राम सिंह सिसोदिया ने किया। कार्यक्रम का संचालन राजपूत बोर्डिंग तराना के सचिव दिग्विजय सिंह चौहान ने किया तथा आभार सुमेर सिंह खींची ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर संघ की जिला एवं तहसील इकाई में नवीन पदाधिकारी नियुक्त कर अतिथियों के द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। भगवत सिंह राठोड उपड़ी राव को जिला मंत्री, विक्रम सिंह पवार नांदेड़ एवं पोप सिंह पड़िहार छड़ावद, ईश्वर सिंह सीसोदिया आसेर को तहसील उपाध्यक्ष, तूफान सिंह चौहान बिसनखेड़ी, भंवर सिंह राठोड खोकरिया एवं जितेंद्र सिंह चौहान तिलावद को संगठन मंत्री, गोविंद सिंह चौहान को कायथा नागर अध्यक्ष, देवेन्द्र सिंह पँवार उज्जैनिया को घटिया इकाई के उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया।
इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र मे विशिष्ट कार्य करने पर सीएम राइज विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य दिग्विजय सिंह चौहान को अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। बैठक मे वीरेंद्र सिंह चौहान, गोपाल सिंह चौहान, शिवपाल सिंह चौहान, विजेंद्र सिंह राजवात, शिवपाल सिंह राठोड, जय सिंह चावडा, विजय सिंह राठोड सहित कई समाज जन उपस्थित थे।