
मधुसूदन कुमावत
कपासन
नगर कांग्रेस कार्यालय पर विधानसभा युवा कांग्रेस नगर और ब्लॉक और विधानसभा कार्यकारिणी विस्तार करने के लिए बैठक आयोजित की गई । युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह राजपूत बेणीपुरिया ने बताया की युवा कांग्रेस जिला प्रभारी प्रदीप कुमार मीणा और युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवीलाल मेघवाल के नेतृत्व में युकां कपासन की बैठक कर आवेदन पत्र लिए गये। बैठक में युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष महेंद्र छापरवाल , युवा कांग्रेस जिला संगठन महामंत्री दीपक सिंह राठौड़ ,युवा कांग्रेस जिला महासचिव और कांग्रेस नगर प्रवक्ता एडवोकेट विजय बारेगामा, युवा कांग्रेस जिला महासचिव रोहित कोदली युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष दीनबंधु सोमानी पार्षद कुलदीप सोनी पूर्व ब्लॉक प्रवक्ता मधुसूदन कुमावत वशिष्ठ अतिथि रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी शंकर लाल प्रजापत ने की । और साथ में ही युवा कांग्रेस साथी भाई प्रकाश जाट मेवदा जिला परिषद प्रतिनिधि और युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विपी नरधारी राजनीतिक द्वेषता पूर्वक लगाए गए आरोप निराधार है और झुठे मुकदमे को वापस लेने की मांग करते हुए नायब तहसीलदार राधा किशन विजयवर्गीय को ज्ञापन देकर न्याय की मांग की । भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के विधानसभा अध्यक्ष किशन खटीक मुकेश जाट मुगाणा कमलेश जाट दांता मोहम्मद शेरू सत्यनारायण चोटिया ऋतिक व्यास रवि सोनी अमित मोदी लक्ष्मी लाल राव अंकित वैष्णव फारूक नीलघर संदीप सोमानी आईटी सेल पुलकित डिडवानिया अकरम मंसूरी जुनैद अंसारी अशोक लोहार हीरालाल चंदेल पिंटू आचार्य युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे ।