यति नरसिंहानंद पर हो कड़ी कार्यवाही,सोशल मिडिया अकाउंट किए जाएं ब्लॉक,हेट स्पीच के ख़िलाफ़ बने सख़्त क़ानून-हारून रशीद कुरैशी

नीमच।अंजुमन मिल्लते इस्लाम के जनरल सेक्रेटरी व पूर्व पार्षद हारून रशीद कुरैशी ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के डासना मे यति नरसिहानंद द्वारा हुजूर सल्ल व सल्लम की शान में गुस्ताखी करने पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है। सांप्रदायिक मानसिकता वाले यति नरसिंहानंद द्वारा भारत के मुसलमानों की भावनाओं के साथ खुले आम वीडियो पर आपत्तिजनक बयान देकर मुसलमानों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया और उसकी ऐसी हेट स्पीच लगातार जारी है जहाँ बार बार पैग़बर मोहम्मद स.व के लिए अपमानजनक टिप्पणी बयान बाज़ी की गई है और ये बात भारत सरकार के आला ज़िम्मेदारों तक पहुंच चुकी है तो ऐसे लोगो के विरुद्ध भारत सरकार स्वयं कार्यवाही करे ऐसे मुल्क़ के दुश्मन मुल्क़ को नुकसान पहुंचा रहे है गंगा जमनी तहज़ीब को नुकसान पहुंचा रहे है जिसे भारत सरकार को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही करना चाहिए और भारत के मुसलमानों की भावनाओं का ख्याल रखना चाहिए किसी भी धर्म के बड़ो के ख़िलाफ आपत्तिजनक बयान बाज़ी न क़ाबिल ए क़ुबूल है और लगातार एक धर्म विशेष के बारे में आपत्तिजनक बयान दिए जा रहे है हुजूर स.व की शान में गुस्ताखी करने वालों का वीडियो भारत सरकार के हर महकमों के पास मौजूद है तो इसके खिलाफ कार्यवाही में देर न कि जाए और भारत के मुसलमानों की भावनाओं का सम्मान करते हुए सख्त कार्यवाही की जाए हम भारत सरकार से मांग करते हैं कि केंद्रीय स्तर पर इस विषय को देश हित मे गंभीरता से लेकर उच्च स्तर पर कार्यवाही के आदेश जारी किए जाएं दूसरी और धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले लोगो के सोशल मीडिया एकाउंट सीज किए जाएं और हेट स्पीच के विरुद्ध सख्त क़ानून बना कर केंद्रीय स्तर पर कार्यवाही की जाए ऐसे अपमानजनक बयानों ने मुस्लिम समुदाय के दिलों को गहरी चोट पहुंचाई है। उन्होंने याद दिलाया कि इस व्यक्ति ने पूर्व में भी ऐसे ही भड़काऊ भाषण दिया था दो साल पहले भी भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन जमानत पर रिहा कर दिया गया था। शर्त यह थी कि वह फिर से ऐसे बयान नहीं देगे, लेकिन लगातार इन शर्तों का उल्लंघन किया है। इस बार इस व्यक्ति ने पैगंबर इस्लाम की शान में अपमान करके सारी हदें पार कर दी हैं, जो बर्दाश्त नहीं की जा सकती। श्री हारुन रशीद कुरैशी ने कहा कि भारत का अमन पसंद इंसान भारत सरकार से और पूरे भारत के पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि भारतीय न्याय संहिता के तहत कठोर कार्रवाई की जाए ताकि अपराधी को उसके अपराध की सज़ा मिल सके एवं हेट स्पीच पर पुर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए ऐसे आपत्तिजनक भाषणों को ब्लॉक किया जाए और सिर स्पीच देने वालों के सोशल मीडिया एकाउंट सिज किये जाए।

jtvbharat
Author: jtvbharat