
जिला ब्यूरो चीफ राजेश माथुर
सेवा भारती समाज के सहयोग से निरंतर निर्धन , अशक्त , कुपोषित बालिकाओं के उत्थान हेतु प्रयासरत है , हर बच्ची माँ दुर्गा का रूप है इसी भावना के साथ सेवा भारती जिला गुना के द्वारा गुना जिला चिकित्सालय प्रांगण में संचालित माँ अन्नपूर्णा भोजनालय में सामूहिक रूप से कन्या भोज एवं कन्या पूजन का आयोजन लिया गया ।
इस अवसर पर गुना के आसपास की बस्तियों की लगभग 251 छोटी – छोटी कन्याओं को स्वादिष्ट भोजन कराकर उनके पद प्रक्षालन कर भेंट दी गई साथ ही गायत्री परिवार के श्याम श्रीवास्तव , प्रताप सिंह परिहार इत्यादि कार्यकर्ताओं ने प्रेरक साहित्य प्रदान किया ।
कन्या पूजन का कार्यक्रम सेवा भारती गुना की जिला इकाई के निर्देशन एवं उपस्थिति में सेवा भारती की गुना नगर इकाई द्वारा नगर अध्यक्ष सुनील पांडे ,महैश श्रीवास्तव,रंगेश श्रीवास्तव,पंकज उपाध्यक्ष,अजय श्रीवास्तव के संयोजन मे किया गया ।
इस अवसर पर डॉ रामबीर सिंह रघुवंशी, अखिलेश विजयवर्गीय, अमित गोयल , अनुजकांत उदेनिया,प्रमोद यादव, विजय श्रीवास्तव, सुनील भार्गव, भोलासंकर भार्गव, श्री विनोद खांडेलवाल, चंद्रेश जैन सुश्री रंजना शर्मा, अनिल वेलसरे ,संतोष गुप्ता नरेन्द्र सेंगर एंव सेवभारती के अन्य सदस्य एंव संस्कार केंद्र की दीदीया सहयोगी के रूप मे उपस्थित रही ।