
कवियों ने अपनी कविताओं और काव्य से लोगो को बांध दिया
तराना। समीपस्थ ग्राम दुबली मे कवि सम्मेलन सम्पन्न हुआ, शक्ति की आराधना के पर्व नवरात्रि पर नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा ग्राम दुबली में अक्टूबर को विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना कर कवि सम्मेलन प्रारंभ किया गया ओजस्वी कवि सतीश सागर (उज्जैन) हास्य कवि नरेंद्र नखेत्री (कायथा) गीतकार कुमार सम्भव (खरगोन) हास्य कवि सुरेश बम (पोलाय कला) हास्य कवि विक्रम विवेक (उज्जैन) और पैरोडीकार भरत पंड्या (रूपाखेड़ी) काव्य पाठ किया। कवियों ने अपनी कला के अनुसार लोगों में एक अलग ही समां बांध दिया, और कवि विक्रम विवेक का शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया जब तक कार्यक्रम चलता रहा तब तक लोग कार्यक्रम स्थल से घर की ओर पैर नहीं बढ़ा पाए, आज तक कवि सम्मेलन मैं किए गए काव्य की चर्चा चौक चौराहे पर चल रही है।
कार्यकर्म में मुख्य अतिथि मुकेश परमार,जिला पंचायत सदस्य विशेष अतिथि नरेंद्र कानडी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और अतिथि डाक्टर अनोखीलाल पाटीदार और पत्रकार देवेंद्र वर्मा थे। कवि सम्मेलन के संचालन एवं सूत्रधार व्यंगकार सुनील गाइड ने किया आभार समिति के कमल बैरागी ने माना